पटना ग्रामीण: गणतंत्र दिवस पर सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी: पटना SSP अवकाश कुमार
पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे इस बात की जानकारी दी है कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पहले भी गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी दी गई थी और एक बार फिर से इसकी जानकारी दी जाएगी।