प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से जिले के 1,99,534 किसान लाभान्वित
*जिले के कुल 1,99,534 पात्र किसान लाभुकों के बैंक खातों में लगभग 39,90,68,000 रुपये की सम्मान निधि हस्तांतरित हुई*
*कटिहार, दिनांक 30.10.2026।*
आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त की राशि देशभर के पात्र किसान लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर कटिहार जिले के कुल 1,99,534 पात्र किसान लाभुकों* के बैंक खातों में लगभग 39,90,68,000 रुपये* की सम्मान निधि हस्तांतरित हुई।
इस अवसर पर *जिला कृषि कार्यालय, कटिहार के सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण* किया गया, जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण , अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी सहित 50 किसान उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिलांतर्गत *सभी 16 प्रखंड कृषि कार्यालयों* में भी किया गया, जिसमें किसानों एवं संबंधित कर्मियों की सहभागिता रही।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष *₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों* में प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य किसानों की कृषि संबंधी आवश्यकताओं में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।
जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालयीन कार्यों में *पारदर्शिता एवं जवाबदेही* सुनिश्चित करने तथा विभागीय योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषक हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक ससमय पहुँचाने एवं किसानों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 24वीं जारी करते ही किसानों के बैंक खाते में पैसा आना शुरू हो गया एवं किसानों के चेहरे में मुस्कान आने लगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar #CMSamrat #katihar @topfans Samrat Choudhary
Katihar, Bihar | Oct 30, 2026