पश्चिम बंगाल से कटिहार तक फैला स्मैक तस्करी का नेटवर्क, 80 लाख के मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 828 ग्राम स्मैक और दो मोटरसाइकिल बरामद, मनिया पुल के नीचे वाहन जांच के दौरान पकड़े गए तीनों आरोपी
प्रतिनिधि, कटिहार।
कटिहार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र से करीब 80 लाख रुपये मूल्य के 828 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक कटिहार जिले का निवासी है।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग पश्चिम बंगाल की ओर से मनिया की तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक�