ग्राम समृद्धि क्षमतावर्धन योजना बनाने में स्वयं सहायता समूह की दीदियों की अहम् भूमिका
जीविका कटिहार द्वारा जिले के सभी पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की दीदियों के द्वारा ग्राम समृद्धि क्षमतावर्धन योजना (VPRP) तैयार किया जा रहा है | स्वयं सहायता समूह और ग्राम संगठन का मैपिंग कर इस कार्य को व्यवस्थित रूप में किया जा रहा है | ग्राम समृद्धि क्षमतावर्धन योजना सर्वे आँकड़ों को एप में एंट्री किया जाता है | ग्राम समृद्धि क्षमतावर्धन योजना, ग्रामीण स्तर पर स्थानीय विकास की जरूरतों के आधार पर तैयार की गई एक व्यापक मांग योजना है, इसके जरिए सामाजिक समावेशन, विभिन्न योजनाओं की मांग, आजीविका बढ़ाने की विशिष्ट मांग, सार्वजनिक वस्तुएँ और सेवाएं-आवश्यक बुनियादी ढ़ांचे की मांग, मौजूदा बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण और बेहतर सेवा वितरण के लिए व्यवस्था की माँग की जाती है |
समाज के विकास के लिए जरूरतों को ध्यान में रखना आवश्यक है | ऐसे में गाँव की विकास जरूरतों के अनुरूप, स्थानीय मांग आधारित योजना बनाने का महत्व बढ़ जाता है| साथ ही निरंतर चलने वाली विकास गति में सबकी भागेदारी और उनका समावेशन आम लोगो के करीब ले जाता है | विकास के इसी क्रम में ग्राम समृद्धि क्षमतावर्धन योजना ( VPRP ) के माध्यम से गाँव-पंचायत स्तर पर आवश्यकता अनुसार योजनाएँ तैयार की जाती हैं | इसके जरिए जरूरत अनुसार मांग आधारित योजनाएँ बनाये जाते हैं | स्थानीय क्षेत्र के विकास के लिए स्वयं सहायता समूह (SHG), ग्राम संगठन (VO) के सदस्यों के माध्यम से योजनाएँ तैयार की जाती हैं | इसका उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और विकास गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए समुदाय आधारित संगठनों और उनके नेतृत्व को मजबूत करना, स्थानीय विकास के लिए समुदाय की एक व्यापक और समावेशी मांग योजना तैयार करना है | स्वयं सहायता समूह स्तर पर हकदारी और आजीविका से जुड़ी योजनाएँ तैयार किए जाते हैं | वहीँ, ग्राम संगठन स्तर पर सामाजिक वस्तुएँ, सेवाएँ, सामाजिक विकास और सामाजिक मुद्दों पर आधारित योजनाएँ तैयार किए जाते हैं | इन योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल किया जाता है | ग्रामीण स्तर पर विकास के सभी आयामों को इसके माध्यम से सम्मलित किया जाता है | इन सभी योजनागत सर्वे को कुल मिला कर कहा जाए तो ग्राम समृद्धि क्षमतावर्धन योजना, ग्रामीण विकास और समावेशित सहभागिता का अनुकरणीय उदहारण है | महिला सदस्य आधारित जीविका सामुदायिक संगठन की सहभागिता से तैयार ग्राम समृद्धि क्षमतावर्धन योजना सर्वे कार्य, व्यक्ति, परिवार, समाज की जरूरतों को ध्यान रखते हुए इसे विकासोन्मुख और संवेदनशील बनाता है |
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary
Katihar, Bihar | Oct 30, 2026