जतारा: कुर्राई मेले में झूले में फंसे बाल, 13 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल, झांसी रेफर
कुर्राई मेला में आज एक 13 साल की बच्ची झूला झूल रही थी। इस दौरान अचानक हादसा हो गया। इस हादसे में बच्ची के सर के पूरे बाल झूले में फंस गए और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। बताया जा रहा है की बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।