पोहरी: कृषि उपज मंडी में खाध वितरण को लेकर ऑफलाइन टोकन वितरण हुए शुरू,एसडीएम जेपी गुप्ता ने वितरण व्यवस्था का लिया जायजा
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा किसानों की सुलभता को लेकर ऑफलाइन टोकन वितरण को लेकर समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह 11 बजे पोहरी कृषि उपज मंडी समिति में टोकन वितरण व्यवस्था शुरू की गई है जिसमे कृषि विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानो को शांतिपूर्ण तरीके से टोकन वितरण किये जा रहे है।