नमहोल: मंगलवार को उपनिदेशक उच्च शिक्षा बिलासपुर रेणु कौशल ने अपनी टीम के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दौरा किया
मंगलवार को उपनिदेशक उच्च शिक्षा बिलासपुर रेणु कौशल ने अपनी टीम के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट और राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला स्वारघाट का निरीक्षण किया।उनकी टीम में करीब छः विषयवाद विशेषज्ञ थे जिन्होंने स्कूल की सभी कक्षाओं का निरीक्षण और परीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल-जवाब किए।