नमहोल: जिला एमच्योर खो खो एसोसिएशन बिलासपुर द्वारा आयोजित ओपन अंडर-14 बॉयज एवं अंडर-18 गर्ल्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया
जिला एमच्योर खो खो एसोसिएशन बिलासपुर द्वारा ज़ुखाला में ओपन अंडर 14 बॉयज एवं अंडर 18 गर्ल्स टूर्नामेंट का आयोजन किया। उद्घाटन समारोह पर रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक रामपाल धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जिला संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में जिला के चारों ब्लॉक के खिलाड़ियों ने भाग लिया।