घाटमपुर: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
घाटमपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हमीरपुर जिले के सिमरी गांव निवासी बालेंद्र पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गजनेर में काम करता था।