घोड़ाडोंगरी: महाविद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता अंतर्गत निष्पक्ष मतदान की दिलाई शपथ
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी प्रो हेमन्त निरपुरे द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिसोदिया के संरक्षण में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत संगोष्ठी, भाषण, रंगोली वाद विवाद, आदि प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने का प्रयास किया जा रहा है