घोड़ाडोंगरी: सारनी पुलिस ने 4 स्थाई वारंटीयों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सारनी पुलिस ने सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर स्थाई वारंटीयों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान अलग अलग स्थानों से 4 स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्थाई वारंटियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।सारणी थाना प्रभारी अरविंद कुमारे ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर स्थाई वारंटीयों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया।