घोड़ाडोंगरी: चोपना पुलिस ने पूंजी गांव में खेत में बने तालाब से मोटर पंप चोरी करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
चोपना पुलिस ने पूंजी गांव में दिनेश हलदार के खेत में बने तालाब से मोटर पंप चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मोटर पंप और बाइक को बरामद किया है। थाना प्रभारी राकेश सरयाम ने बताया कि चोरी के मामले में रामकिशन, सोहन और सुनील को गिरफ्तार किया गया है।