घोड़ाडोंगरी: बगडोना में कंप्यूटर रिपेयरिंग दुकान में हुई चोरी, लैपटॉप,मोबाइल एवं सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुरा ले गए चोर
घोड़ाडोंगरी तहसील के बगडोना में सोमवार को एक कंप्यूटर रिपेयरिंग दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान से लैपटॉप,मोबाइल एवं CCTV कैमरे का डीवीआर भी चुरा ले गए। दुकानदार ने मामले की शिकायत पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में की। पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुकानदार जितेंद्र यादव ने बताया कि दुकान से चोर लैपटॉप,मोबाइल सहित करीब ₹1 लाख सामने ले गए।