घोड़ाडोंगरी: रानीपुर के पास बाइक के सामने बकरी आ जाने से बाइक सवार व्यक्ति गिरकर हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के रानीपुर के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक के सामने बकरी आ जाने से बाइक सवार व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर के पास बाइक के सामने बकरी आ जाने से बाइक सवार सुभाष मण्डल निवासी पाथाखेड़ा गिरकर घायल हो गया।