घोड़ाडोंगरी: सालीढाना गांव के पास बाइक से गिरकर महिला हुई घायल, अस्पताल में भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के सालीढाना गांव के पास सोमवार को बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। महिला को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सालीढाना गांव के पास बाइक से गिरकर मालवर गांव निवासी कलावती बाई घायल हो गई। महिला को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।