कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एल.आर. शर्मा ने सेक्टर पीएचसी सुभाषपुरा, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री अजय कुमार तिवारी एवं सहायक प्रबंधक विवेक सिंह कौशल ने सेक्टर अछरौनी, सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने कोलारस पीएससी, डीएमओ श्री शिशिर सिन्हा ने सेक्टर पीएचसी मुंहारी और जिला प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी श्री देवेंद्र सिंह कुशवाह ने सेक्टर गजोरा में अपने-अपने क्षेत्रों में 'दस्तक अभियान' का भौतिक सत्यापन किया।
इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों को ORS, जिंक, विटामिन ए अन्य दवाओं का वितरण कराया, ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा पेयजल स्रोतों में क्लोरीन टैबलेट्स डलवाने, हैंडपंपों की मरम्मत कराने और गजोरा में पानी की टंकी व पाइपलाइन निर्माण कार्य का जायजा लेकर अनुपलब्ध दवाइयों की त्वरित आपूर्ति हेतु निर्देश दिए गए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
59 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026