गोवर्धन: सड़क खोदकर खेत में मिलाने पर भड़के ग्रामीणों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया
गोवर्धन तहसील के बझेरा गांव में सैकड़ों वर्ष पुरानी पक्की सड़क को जेसीबी से खुदवाकर खेत में शामिल करने का मामला सामने आया है। वर्तमान ग्राम प्रधान और नामजद खेत स्वामी पर आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की पीड़ित ग्रामीणों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित यह सड़क गोवर्धन से बझेरा और कोकेरा व हाइवे को जोड़ती है