भगवानपुर: युवती ने घर की दहलीज लांघकर प्रेमी संग मेहदौली के भोला स्थान में भोलेनाथ को साक्षी मानकर की शादी
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली चौक स्थित भोला स्थान में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे प्रेम विवाह को लेकर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवती अपने परिजनों के विरोध के बावजूद अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा।