सहजनवा: बेलघाट के बेलदारी टोला में झटका मशीन बनी मौत का जाल, खेत चेक करने गए खूबलाल की करंट से हुई मौत
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला में खेत की रखवाली के लिए लगाई गई झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। मंगलवार 18 अगस्त की देर रात खेत में लगी मशीन को चेक करने गए 60 वर्षीय खूबलाल पुत्र चानवली की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के पीछे खेत में झटका मशीन लगी थी।