पन्ना: चिटाकुआ मैदान में नारी शक्ति संगम कार्यक्रम में शामिल हुईं सैकड़ों महिलाएं, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दी गई जानकारी
Panna, Panna | Feb 11, 2024 पन्ना नगर के इन्द्रपुरी कॉलोनी के पास स्थित चिटाकुआ मैदान में नारी शक्ति संगम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर संगठन की महिलाओं के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। महिलाओं को जागरुक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी गई।