*जनसुनवाई में आए 102 आवेदन*
-----------------
जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जनसुनवाई हुई। जनसुनवाई में 102 आवेदन आए। इस मौके पर आम लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। कलेक्टर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारी को जनसुनवाई में अनुपस्थिति पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।