पिपरा: बिरसा कृषक पाठशाला नाथा फॉर्म में खिस्टीज एग्रो कंपनी पर अनियमितता का आरोप, बिना अनुमति 20 शीशम के पेड़ काटे
Pipra, Palamu | Sep 27, 2026 हरिहरगंज प्रखंड के कौवाखोह स्थित बिरसा कृषक पाठशाला नाथ फॉर्म में अवैध उगाही, गलत तरीके से शीशम पेड़ काटने को लेकर रविवार के दोपहर 3:00 बजे ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने फॉर्म का संचालन कर रही खिस्टीज एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों व कर्मियों पर किसानों से यंत्र के नाम पर अवैध राशि लेने, सरकारी प्रावधानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।