बड़गांव: उदयपुर में आज रात 15 मिनट का ब्लैकआउट, जिला कलेक्टर ने की सहभागिता की अपील
उदयपुर, 07 मई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आज बुधवार को प्रदेशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उदयपुर में आज रात्रि 8:45 बजे से 9:00 बजे तक कुल 15 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आमजन से अपील की है कि जैसे ही सायरन की आवाज सुनाई दे, सभी नागरिक अपने-अपने घरों की लाइट्स बंद करदे.