बड़गांव: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 9 मई से उदयपुर प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
उदयपुर, 6 मई – पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया 9 मई से उदयपुर के प्रवास पर रहेंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, श्री कटारिया 9 मई को प्रातः 7:20 बजे डबोक एयरपोर्ट पर विमान से पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे 18 मई तक उदयपुर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों से मुलाकात करेंगे।