बड़गांव: केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर 7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर उदयपुर जिला कलेक्टर ने जारी की अपील
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर 7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आमजन के लिए अपील जारी की है।जिला कलेक्टर ने अपील में कहा कि बुधवार को एक नियोजित ब्लॉक आउट मॉक ड्रिल है, जिसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में प्रशासनिक, आपदा राहत एवं बचाव की तैयारियों को परखना है।