बड़गांव: उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में लिया, रिटायर्ड जेलर की मौके पर हुई मौत
उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। जिससे रिटायर्ड जेलर की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा एयरपोर्ट के पास हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड जेलर मोहनलाल(64) पिता नारायण शर्मा निवासी जिंक कॉम्पलेक्स देबारी अपने साथी चंपालाल के साथ जैसे ही बाइक से सर्विस रोड से हाईवे पर चढ़े।