कसिया: कसया पुलिस ने एक पिकअप से वध के लिए जा रहे 9 राशी गोवंशों को किया बरामद, तस्कर फरार
कसया थाने के एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी ने उपनिरीक्षक योगेश राय, का. उमेश कुमार सिंह, अमित सिंह व अरविंद गुप्ता की पुलिस टीम के साथ एक पिकअप संख्या यूपी 51 बीटी 3816 को बरामद कर तस्करों द्वारा वध के लिए ले जाये जा रहे 09 राशी गोवंशों को बरामद कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन पशु तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सके। जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।