कसिया: थाई बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री कुशीनगर के तत्वाधान में निकाली गई 16वीं पवित्र बुद्ध धातु शोभा यात्रा
थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री कुशीनगर के तत्वाधान में 16वां पवित्र बुद्ध धातु शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ मोनास्ट्री में बैंकाक के चेतपुन बुद्ध बिहार के प्रमुख भिक्षु व थाईलैंड के संघ सुप्रीम काउंसिल छर्लम राज के प्रमुख की अगुवाई में बुद्ध वंदना से हुई। थाई मोनास्ट्री से विभिन्न आकषर्क झाकियों के साथ शोभा यात्रा महापरिनिर्वाण मंदिर के लिए प्रस्थान किया।