कसिया: कसया वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को बस से भेजा गया महाकुंभ प्रयागराज
कसया नगर में संचालित वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए शनिवार को वृद्धा आश्रम कसया कुशीनगर से महाकुंभ के लिए प्रस्थान किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिव्यांग विभाग से अभय पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख सुधीर राव द्वारा वृद्धजनो को माला पहनाकर स्वागत किया गया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपना ध्यान रखने के लिए कहा गया।