कसिया: सपहा बाजार में पान की दुकान में खुलेआम बिक रही अंग्रेजी शराब, वीडियो वायरल कर नकली शराब बेचने का भी लगाया गया आरोप
सोशल मीडिया पर 21 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा। उक्त वीडियो में एक पान के दुकान एक अंग्रेजी शराब खरीदता दिख रहा है। वीडियो कसया थाना क्षेत्र के सपहा बाजार का बताया जा रहा। वीडियो वायरल कर यह कहा जा रहा कि कसया पुलिस व आबकारी विभाग के मेहबानी से इस पान के दुकान पर खुलेआम महंगे दाम पर शराब बेची जा रही है। वीडियो में दुकान पर सामने रखी शराब की शीशी दिख रही।