कसिया: गोबरही में गन्ने के खेत में आम के पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, वीडियो हुआ वायरल
कसया थान क्षेत्र के गोबरही में रविवार की रात में एक 15 वर्षीय लड़की का शव सरेह में गन्ने के खेत में स्थित आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर रात्री में पहुँची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी कर पीएम के लिए भेज दिया है।