राशमि: राशमी कस्बे में पर्युषण के चौथे दिन चिंतामणी पार्श्वनाथ मंदिर में तिरंगा आंगन में, भक्ति संध्या में झूमे श्रद्धालु
राशमी।पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अंतर्गत राशमी कस्बे के श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन मंदिर में धर्म और भक्ति का उत्साह चरम पर है। महापर्व के चतुर्थ दिवस पर भगवान जी की विशेष आंगी और सजावट की गई। आज की आंगी निर्मल पोखरना की ओर से रखी गई थी। इस अवसर पर भगवान को भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के स्वरूप में मनमोहक आंगी से सजाया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धाल