फर्रुखाबाद: कमालगंज थाने में अम्बेडकर जयंती से पहले एसडीएम सदर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, पार्क की जमीन पर कब्जे का मुद्दा
अंबेडकर जयंती से पहले कमालगंज में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रविवार को थाना परिसर में एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय की अध्यक्षता शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीओ अमृतपुर अमरपाल और थाना अध्यक्ष ललित कुमार मौजूद रहे। बैठक में आसपास के गांवों से आए लोगों ने अपने-अपने कार्यक्रमों की जानकारी दी। खुदागंज से आए ग्रामीणों ने जुलूस निकालने की अनुमति मांगी..