चौपारण: गाड़ी वायरल हुई, सोच हुई गायब
उड़ीसा से माल लेकर यूपी जा रही एक गाड़ी को कुछ यूट्यूबरों ने सोशल मीडिया पर क्या वायरल किया, चौपारण में उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।कोई गाड़ी के आगे दौड़ रहा था, कोई पीछे भाग रहा था, तो कोई सेल्फी लेने के लिए परेशान था। नजारा ऐसा था, जैसे सड़क पर कोई बड़ा सेलिब्रिटी या नेता उतर आया हो।गाड़ी वही थी, माल वही था, सड़क वही थी… बदला सिर्फ इतना कि स