सारठ: नया खरना निवासी युवक पर बोलपुर, पश्चिम बंगाल से छात्रा भगाने का आरोप; तलाश में सारठ पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस
नया खरना निवासी चंदन दास पर पश्चिम बंगाल के बोलपुर से छात्रा भगाने के दर्ज मामले में शुक्रवार रात 10 बजे 4 सदस्यीय पश्चिम बंगाल पुलिस सारठ पहुंची है। बताया कि बंगाल पुलिस ने सारठ पुलिस के साथ आरोपी के घर छापेमारी भी की। लेकिन आरोपी युवक व छात्रा जसीडीह थाना क्षेत्र में होने और छात्रा से संपर्क पर दोनों के बालिग होने व कोर्ट मैरेज करने की बात भी कही जा रही है