कामडारा: कामडारा प्रखंड में एसआईआर के लिए जाति-आवासीय प्रमाणपत्र जरूरी नहीं, सैकड़ों ग्रामीण लौटे
Kamdara, Gumla | Sep 10, 2026 कामडारा प्रखंड में एसआईआर को लेकर गुरुवार को जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों को यह जानकारी मिलने पर वापस लौटना पड़ा कि एसआईआर के लिए इन प्रमाणपत्रों की आवश्यकता नहीं है। कामडारा सीआई रंजित कच्छप ने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि एसआईआर से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी अपने-अपने बीएलओ से प्राप्त करें।