गोरखपुर: गोरखपुर में GDA ने बुलडोजर एक्शन लिया, 10.5 एकड़ की अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त
गोरखपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ GDA ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त प्रवर्तन टीम ने दो अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर करीब 10.5 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान अवैध सड़क, चहारदीवारी समेत कई निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। पहली कार्रवाई चिलुआताल क्षेत्र के जंगल महेताब राय में की गई। यहां राम आसरे और मजरुद्दीन द्वार