गोरखपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। GDA की संयुक्त प्रवर्तन टीम ने अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर करीब 10.5 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया है। बुलडोजर की कार्रवाई में अवैध सड़क, चहारदीवारी और दूसरे निर्माण गिराए गए हैं। GDA ने लोगों से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले लेआउट पास है या नहीं, इसकी जांच जरूर करें।
[Gorakhpur, GDA, Development Authority]