देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसे समाज में विभाजन पैदा करने वाली राजनीति करार दिया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस बिना किसी ठोस मुद्दे के केवल "अपमान" की झूठी कहानियां गढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल हर विषय को जबरन जातिगत रंग देकर चुनाव में राजनीतिक लाभ उठाने की पुरानी रणनीति पर काम कर रहा है।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी का कोई अपमान हुआ ही नहीं है, तो विपक्ष को बेवजह इस मुद्दे पर राजनीति बंद करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज के हर मुद्दे में जाति खोजकर लोगों को भड़काने की यह सियासत अब बेहद पुरानी और अप्रासंगिक हो चुकी है, जिसे जनता अच्छी तरह समझ रही है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Pushkarsinghdhami