देहरादून के प्रेमनगर (बिधौली) क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग करना निजी शिक्षण संस्थान के छात्रों को भारी पड़ गया। एसएसपी दून के कड़े निर्देशों के बाद एक्शन में आई बिधौली चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत 7 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले इन छात्रों के खिलाफ पुलिस ने बेहद सख्त रुख अपनाया है।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए, उन्हें संस्थान से निष्कासित (Expel) करने के लिए संबंधित कॉलेज प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में हुड़दंग और माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Premnagar #viralvideo #Uttarakhandpolice