फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के प्रवीण विद्यापीठ में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों द्वारा तैयार किए गए 100 उत्कृष्ट विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मॉडलों का अवलोकन किया और छात्रों की रचनात्मक सोच की जमकर सराहना की।