विश्व मानक दिवस के अवसर पर हितधारक सम्मेलन में सहभागिता एवं संबोधन
सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को ग्वालियर के रेडिसन होटल में भारतीय मानक ब्यूरो, नोएडा शाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हितधारक सम्मेलन’ एवं सतत विकास लक्ष्य-7 ‘किफायती और स्वच्छ ऊर्जा’ विषयक कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
इस अवसर पर मानकों की गुणवत्ता, सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण एवं जनहित में नवाचारों की महत्ता पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, जिला महामंत्री श्री जवाहर प्रजापति, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, नोएडा शाखा कार्यालय के निदेशक श्री कौशिक दित्ता, समाजसेवी श्री अशोक चौधरी, पूर्व पार्षद श्री पुरुषोत्तम भार्गव, श्री मनोज भार्गव सहित भारतीय मानक ब्यूरो के सदस्य, उद्योगपति एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#Gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh