#स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायतों में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
जनसहयोग से सार्वजनिक स्थलों, मार्गों एवं प्रमुख स्थानों पर की गई साफ-सफाई
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता शनिवार गतिविधि के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा जनसहयोग से गांवों के प्रमुख स्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों पर साफ-सफाई कर श्रमदान किया जा रहा है। ग्रामीणों की सहभागिता से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा ग्रामीण परिवेश को साफ-सुथरा बनाने के लिए विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
स्वच्छता अभियान के साथ ही जनपद पंचायत स्तर से घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों (स्वच्छता रथ) के संचालन की निगरानी भी की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जा सके।
स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायत बोरखेड़ी कलां, भादवामाता, मोरवन, जमुन्यारावजी, सेमली ई.मु., जन्नोद एवं पड़दा सहित जनपद पंचायत नीमच, जावद और मनासा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जनसहयोग से साफ-सफाई के कार्य किए गए।
जिले में संचालित स्वच्छता शनिवार गतिविधि का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा गांवों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखना है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#neemuch #नीमच
Neemuch, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026