आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण आहार की गुणवत्ता परखी, लापरवाही पर नोटिस जारी करने के निर्देश
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने ग्राम धनेरिया कला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
🔹 बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांची।
🔹 प्रकाश व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।
🔹 दोषी पाए जाने पर 10 दिवस के वेतन में कटौती की कार्रवाई के निर्देश।
🔹 कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन एवं नियमित टीकाकरण की समीक्षा।
🔹 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
🔹 टेक होम राशन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
✅ बच्चों का बेहतर पोषण, महिलाओं का स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रशासन की प्राथमिकता।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#Neemuch #WomenAndChildDevelopment #ChildNutrition