राजनांदगांव: यातायात कार्यालय में यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को यातायात नियमों के पालन करने को लेकर दी गई समझाइश
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में यातायात कार्यालय में यातायात पुलिस द्वारा यातायात दबाव ट्रैफिक जाम एवं प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर ई रिक्शा और ऑटो चालकों को यातायात कार्यालय में मीटिंग लेकर समझाइए दी गई।जिसमें शहर में निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहन खड़ा करने,प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन न चलने और अन्य जानकारियां दी गई।