राजनांदगांव: खुज्जी में अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, 50 पव्वा शराब जब्त
राजनांदगांव के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के खुज्जी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखा हुआ है।जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा ग्राम खुज्जी पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया।जिसके पास से 50 पौवा देशी शराब पुलिस द्वारा बरामद कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।