राजनांदगांव: मोहारा चौकी में लगाया गया चलित थाना, लोगों को दी गई साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी व अन्य जानकारियां
राजनांदगांव जिले के मोहारा चौकी में पुलिस द्वारा चलित थाना लगाकर साइबर अपराध,ऑनलाइन ठगी के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई और ग्रामों में सरपंचों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्राक्कलन तैयार कर गांवों में बाहर आने वाले लोगों का कोटवार के पास मुसाफिर दर्ज कराने समझाइश दी गई।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।