राजनांदगांव: गैंदाटोला थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से 288 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव के गैंदाटोला थाना पुलिस ने गैंदाटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से शराब परिवहन करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जिसके पास एक कार में 288 पौवा देशी शराब बरामद कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।