मिर्ज़ापुर: बिजली के निजीकरण के विरोध में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन
बताती चले कि शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे राष्ट्रीय किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार जिस तरीके से बिजली का निजीकरण कर रही है उसी के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है हमारी मांग है कि बिजली का निजीकरण न किया जाए अगर ऐसा होता है तो बड़े पैमाने पर किसानों का शोषण किया जाएगा जो गलत है