मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के बरोधा के पास सिंचाई विभाग के संविदा चौकीदार की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
बताते चले कि गुरुवार की रात 6:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के डेंगूर पट्टी गांव निवासी मिश्री लाल जो की सिंचाई विभाग में संविदा के पद पर चौकीदार थे वह ड्यूटी करने के बाद साइकिल से अपने घर डेंगूर पट्टी जा रहे थे। कटरा कोतवाली के बरोधा के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ जाने से ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई परिजन पहुंचे चीरघर शव लेने।